लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में थम नहीं रहा है अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, दो सिखों को मारी गई गोली, हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2022 15:02 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित पेशावर के सरबंद इलाके में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिख समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर बर्बर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशावर में अज्ञात हमलावरों ने सिख समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर बर्बर हत्या कर दी हैपेशावर पुलिस के मुताबिक मारे गए दो सिख नागरिक सरबंद के बाटा ताल बाजार में मसाले बेचते थे सितंबर 2021 में भी अज्ञात हमलावरों ने पेशावर के प्रसिद्ध सिख 'हकीम' की गोली मारकर हत्या कर दी थी

पेशावर: पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर होने वाले जानलेवा हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। धार्मिक रूप से अल्पसंख्य हिंदू, ईसाई और सिख समुदायों के खिलाफ लगातार होने वाली हिंसा की खबरें अक्सर ही पड़ोसी मुल्क से आती रहती हैं।

जानकारी के मुताबिक आतंक और हिंसक घटनाओं से अशांत खैबर पख्तूनख्वा स्थित पेशावर के सरबंद इलाके में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिख समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर बर्बर हत्या कर दी है।

घटना के सिलसिले में जानकारी देते हुए पेशावर पुलिस ने कहा कि मारे गए दो सिख नागरिक सरबंद के बाटा ताल बाजार में मसाले बेचते थे और वहीं पर उनकी दुकान भी थी।

पुलिस ने बताया कि मारे गये सिखों की पहचना 42 साल के सालजीत सिंह और 38 साल के रंजीत सिंह के तौर पर की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में दबिश दे रही है।

दोनों अल्पसंख्यक सिखों के मारे जाने की जानकारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस हमले में किसी इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन का हाथ हो सकता है।

सूचना के अनुसार मौजूदा समय में पेशावर में लगभग 15,000 सिख रहते हैं और इनमें से अधिकतर व्यवसाय से जुड़े हैं, वहीं कुछ फार्मेसी ​​भी चलाते हैं।

सिखों की हत्या के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन हमलावरों की तलाश कर रहा है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री महमूद खान ने कहा कि सिखों की हत्या को इसलिए अंजाम दिया गया ताकि इससे पेशावर का धार्मिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके लेकिन शासन मृतकों के परिवारों को न्याय दिलाएगा।

मालूम हो कि इससे पहले सितंबर 2021 में भी अज्ञात हमलावरों ने पेशावर के प्रसिद्ध सिख 'हकीम' की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साल 2018 में सिख समुदाय के एक प्रमुख सदस्य चरणजीत सिंह की भी पेशावर में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी गई थी।

साल 2016 में भी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेशनल असेंबली सदस्य सोरेन सिंह की भी पेशावर में हत्या कर दी गई थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पाकिस्तानPeshawar
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत