लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कैपिटल में दंगे का एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 10:24 IST

Open in App

डलास (अमेरिका), 27 जनवरी (एपी) अमेरिका स्थित कैपिटल में इस महीने हुए हमले में शामिल होने के आरोप में टेक्सास के एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने यह जानकारी दी।

आरोपी ने दंगे के दौरान जो शर्ट पहनी थी उस पर एक संदेश लिखा जिसका आशय था कि “मीडिया की हत्या कर दो।”

आपराधिक शिकायत के अनुसार सरकारी काम में रुकावट पैदा करने, अनधिकृत प्रवेश के लिए प्रतिबंधित इमारत में घुसने और कैपिटल परिसर में प्रदर्शन करने के लिए 30 वर्षीय निकोलस डी कार्लो पर मामला दर्ज किया गया है।

जांचकर्ताओं ने कहा कि बुर्ल्सन, टेक्सास के रहने वाले डी कार्लो को छह जनवरी को कैपिटल के भीतर सिगरेट फूंकते हुए तस्वीरों में देखा गया।

आरोपी ने यह भी दावा किया था कि वह ‘एमटी’ मीडिया न्यूज के लिए काम करता है जिसका अर्थ है ‘मर्डर द मीडिया न्यूज।’

कुछ तस्वीरों में डी कार्लो को निकोलस ऑक्स के साथ देखा गया जो नव फासीवादी समूह ‘प्राउड बॉयज’ की हवाई स्थित शाखा के संस्थापकों में से एक है।

एक तस्वीर में इन दोनों व्यक्तियों को कैपिटल के भीतर एक दरवाजे के सामने खड़ा देखा गया जिस पर लिखा था “मीडिया की हत्या कर दो।”

प्रतीत होता है कि यह शब्द लकड़ी पर उकेरे गए थे।

एफबीआई के अनुसार, डी कार्लो ने हैट लगाई थी और एक शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था “एमटी मीडिया।”

प्रतिबंधित इमारत में अनधिकृत प्रवेश के लिए ऑक्स को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO