लाइव न्यूज़ :

अलबामा: बच्चों पर यौन हमला करने वालों को रासायनिक प्रकिया से किया जाएगा बधिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 11, 2019 20:15 IST

रऔबिल के मुताबिक 13 साल कम उम्र के बच्चों के साथ यौन दुराचार करने वाले अपराधियों को उनकी रिहाई से पहले रासायनिक प्रकिया द्वारा उन्हें बधिया किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअलबामा में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए कानून को कड़ा करने की तैयारी की जा रही है।बच्चों पर यौन हमला करने वालों के रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बधिया बनाया जाएगा।

अमेरिका के अलबामा में बच्चों को यौन हमलों का निशाना बनाने वाले अपराधियों को अब बेहद कड़ी सजा से गुजरना पड़ सकता है। गर्वनर काय इवे ने एक बिल पर हस्ताक्षर किए जो बच्चों पर यौन हमला करने वालों को रासायनिक प्रकिया के तहत बधिया बनाने की मंजूरी देता है। ऐसा उनके परोल पर जाने से पहले किया जाएगा।

बिल के मुताबिक 13 साल कम उम्र के बच्चों के साथ यौन दुराचार करने वाले अपराधियों को उनकी रिहाई से पहले रासायनिक प्रकिया द्वारा उन्हें बधिया किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधियों को बधिया करने की यह प्रकिया उनकी रिहाई से एक महीने पहले शुरू की जाएगी और तब तक चलेगी, जब तक कि जज इसे जरूरी समझेगा।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता स्टीव हर्स्ट ने बिल को पेश किया। उन्होंने कहा, ''अगर वे (अपराधी) इन बच्चों की जिंदगी पर बदनुमा दाग लगाने जा रहे हैं तो उनकी जिंदगी के साथ भी ऐसा होना चाहिए। मेरा प्राथमिकता होगी कि अगर कोई छोटे बच्चों के साथ ऐसा करता है तो उन्हें मर जाना चाहिए।''

मानवाधिकार समूहों ने इस पहल का जोरदार विरोध किया है। उनका कहना है कि वे वास्तव में यौन हमले के बारे में गलतफहमी में हैं।

अलबामा अमेरिकन सिविल लिबरटीज यूनियन चेप्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रैंडाल मार्शल ने कहा, ''यह ताकत और नियंत्रण के बारे में है।''

बता दें कि भारत में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के खिलाफ कानून कड़ा करने की मांग जोर शोर से उठ रही है। वर्तमान में अलीगढ़ की ढाई साल की बच्ची की हत्या का मामला गरमाया हुआ है। बीती 30 मई को बच्ची को घर के पास से अगवा किया गया था और तीन दिन बाद एक आरोपी के घर पास के कूड़े के ढेर में बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। बच्ची के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। इसके बाद से देश भर में गुस्सा फूट पड़ा। 

पुलिस में इस मामले एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हालांकि कह रही है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पीड़िक परिजनों ने बच्ची के साथ रेप का भी आरोप लगाया है।

टॅग्स :अमेरिकारेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?