लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान विमान हादसा: फ्रांस से आए एयरबस विशेषज्ञों ने शुरू की मामले की जांच, जल्द सामने आएंगे कारण

By भाषा | Updated: May 27, 2020 13:16 IST

फ्रांस के तोउलोउस शहर में स्थित एयरबस के कार्यालय से विशेषज्ञों का एक दल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचा। दल यहां पर हाल ही में हुई विमान दुर्घटना की जांच कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी।रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 घंटे की जांच के बाद यह दल फ्रांस लौट जाएगा।

कराची: पाकिस्तान में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना की जांच के लिए देश में पहुंचे एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ के 11 सदस्यीय तकनीक विशेषज्ञों के दल ने यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे, हवाई यातायात नियंत्रण टावर और राडार नियंत्रण स्टेशन का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। विमान हादसे की स्वतंत्र जांच के लिए फ्रांस के तोउलोउस शहर में स्थित एयरबस के कार्यालय से विशेषज्ञों का यह दल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचा था। 

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसर दल ने जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का निरीक्षण किया, इसके अलावा उन्होंने हवाई यातायात नियंत्रण टावर और राडार नियंत्रण स्टेशन का भी निरीक्षण किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञ उस स्थान का भी निरीक्षण करेंगे जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। माना जा रहा है कि यह दल अपने साथ विमान का ब्लैक बॉक्स ले जाएगा जिसमें विमान का डाटा रिकॉर्ड और कॉकपिट का वॉइस रिकार्डर होता है और इससे विमान हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद मिलती है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 घंटे की जांच के बाद यह दल फ्रांस लौट जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के उड्डयन अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दुर्घटना की प्रारंभिक जांच से जुड़े अपने निष्कर्षों को विशेषज्ञों के साथ साझा किया है। पाकिस्तानी जांच दल करीब तीन माह में अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के अवशेषों की शिनाख्त डीएनए जांच से की जा रही है और अब तक 41 लोगों के शव उनके परिजन को सौंपे जा चुके हैं। 

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा,‘‘मारे गए लोगों के परिवार की मदद के लिए पीआईए 24 घंटे आपात प्रतिक्रिया केन्द्र चला रहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘पीआईए मारे गए लोगों के परिजन को 10-10लाख रुपए दे रहा है।’’ गौरतलब है कि गत शुक्रवार को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले विमान, मॉडल कॉलोनी के जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानफ़्रांसविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला