लाइव न्यूज़ :

शांति बहाली प्रक्रिया को गति देने के लिए अफगान-तालिबान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:54 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 16 दिसंबर अफगानिस्तान में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच शांति प्रक्रिया को गति देने के प्रयासों के मद्देनजर अफगान-तालिबान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचा जोकि पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ वार्ता करेगा।

विदेश कार्यालय के मुताबिक, मुल्ला अब्दुल गनी बरादार की अगुवाई में तालिबान राजनीतिक आयोग (टीपीसी) 16-18 दिसंबर तक पाकिस्तान के दौरे पर है।

इसके मुताबिक, '' दौरे के दौरान, प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री के साथ बैठक करेगा और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा।''

अफगानिस्तान संधि के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात कर अफगानिस्तान में जारी शांति बहाली प्रक्रिया को लेकर चर्चा की थी, जिसके तुरंत बाद अफगान-तालिबान का यह दौरा हो रहा है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल पारस्परिक हितों के मुद्दों पर चर्चा करेगा, खासकर शरणार्थी और अफगानी कारोबारियों के समक्ष पेश आने वाली दिक्कतों पर वार्ता होगी।

इस वर्ष पाकिस्तान में टीपीसी का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने अगस्त में दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक