लाइव न्यूज़ :

1992-बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल को नियुक्त किया गया हरियाणा का पुलिस महानिदेशक

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2025 21:43 IST

1992 बैच के IPS अधिकारी सिंघल ने ओ पी सिंह की जगह ली, जो बुधवार को सेवा से रिटायर हो गए। सिंघल हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

Open in App

चंडीगढ़: एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बुधवार को सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया। 1992 बैच के IPS अधिकारी सिंघल ने ओ पी सिंह की जगह ली, जो बुधवार को सेवा से रिटायर हो गए। सिंघल हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "संघ लोक सेवा आयोग से प्राप्त पैनल पर विचार करने के बाद, हरियाणा के राज्यपाल अजय सिंघल, IPS (HY-1992) को उनके कार्यभार संभालने की तारीख से न्यूनतम दो साल की अवधि के लिए और उसके बाद अगले आदेश तक हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।"

संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को अपनी पैनल समिति की बैठक के बाद, राज्य पुलिस बल के प्रमुख की नियुक्ति के लिए तीन IPS अधिकारियों - शत्रुजीत कपूर (1990 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच) और आलोक मित्तल (1993) - का एक पैनल हरियाणा सरकार को भेजा था।

हरियाणा सरकार ने पहले यूपीएसई को पांच आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजा था। कपूर, सिंघल और मित्तल के अलावा, इसमें संजीव कुमार जैन (1991 बैच) और ए एस चावला (1993 बैच) के नाम शामिल थे।

1992 बैच के IPS अधिकारी ओ पी सिंह, तीन दशकों से अधिक के करियर के बाद बुधवार को सेवा से रिटायर हो गए। सिंह को 14 अक्टूबर को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, जब साथी आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर विपक्ष के बढ़ते हमलों के बीच शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर चले गए थे।

टॅग्स :Haryana PoliceIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारतबिहार सत्ता हस्तांतरणः आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, 15-20 अधिकारी पर केंद्र की नजर?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह