लाइव न्यूज़ :

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 11:24 IST

Satish Dhawan Space Centre:एसएसएलवी इसरो द्वारा विकसित तीन-चरणीय, पूर्णत: ठोस-ईंधन प्रक्षेपण यान है जिसे औद्योगिक उत्पादन के अनुकूल बनाया गया है और यह दो प्रक्षेपणों के बीच कम समय में तैयारी पूरी कर मांग के अनुसार प्रक्षेपण की जरूरतें पूरी कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो ने बताया कि यह परीक्षण मंगलवार को किया गया।‘मोनोलिथिक कंपोजिट मोटर केस’ तथा ‘फ्री-स्टैंडिंग नोजल डाइवर्जेंट’ का उपयोग किया गया है।परिणामस्वरूप एसएसएलवी की पेलोड क्षमता 90 किलोग्राम बढ़ी है।

बेंगलुरुः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) की ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण का सफल स्थैतिक परीक्षण किया है। इसरो ने बताया कि यह परीक्षण मंगलवार को किया गया।

इसरो ने एक बयान में कहा कि एसएसएलवी इसरो द्वारा विकसित तीन-चरणीय, पूर्णत: ठोस-ईंधन प्रक्षेपण यान है जिसे औद्योगिक उत्पादन के अनुकूल बनाया गया है और यह दो प्रक्षेपणों के बीच कम समय में तैयारी पूरी कर मांग के अनुसार प्रक्षेपण की जरूरतें पूरी कर सकता है। इसमें कहा गया, ‘‘ऊपरी चरण या तीसरे चरण की ठोस मोटर, प्रक्षेपण यान को चार किलोमीटर प्रति सेकंड तक का वेग प्रदान करती है और चरण के निष्क्रिय द्रव्यमान को सीमित करने के लिए इसमें ‘मोनोलिथिक कंपोजिट मोटर केस’ तथा ‘फ्री-स्टैंडिंग नोजल डाइवर्जेंट’ का उपयोग किया गया है।’’

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि स्थैतिक परीक्षण ने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान के चरण-तीन (एसएस3) के उस उन्नत संस्करण को मान्य किया जिसमें कार्बन-एपॉक्सी मोटर केस लगाया गया है। इससे चरण का द्रव्यमान उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है और इसके परिणामस्वरूप एसएसएलवी की पेलोड क्षमता 90 किलोग्राम बढ़ी है।

इसरो ने स्पष्ट किया, ‘‘इस चरण में ‘इग्नाइटर’ और ‘नोजल’ प्रणाली के लिए भी उन्नत डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जिससे प्रणाली अधिक दक्ष और मजबूत बनती है।’’ इसमें कहा गया कि उच्च-शक्ति कार्बन फिलामेंट लपेटकर तैयार किए गए मोटर केस को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) की कंपोजिट्स इकाई में तैयार किया गया और सॉलिड मोटर को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में सॉलिड मोटर उत्पादन सुविधाओं में ढाला गया था। बयान में कहा गया, ‘‘108 सेकंड की परीक्षण अवधि के दौरान सभी मापदंडों को अनुमान के करीब पाया गया।

इस सफल स्थैतिक परीक्षण के साथ एसएस3 मोटर का उन्नत संस्करण प्रक्षेपण में शामिल किए जाने के लिए योग्य ठहराया गया है।’’ इसरो के अनुसार, इस वर्ष देश में अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ठोस मोटर की निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए कई सुविधाएं शुरू की गई हैं। बयान के अनुसार, क्षमता बढ़ाने के लिए जुलाई 2025 में श्रीहरिकोटा में सॉलिड मोटर उत्पादन सुविधाएं शुरू की गईं।

इसमें कहा गया कि ठोस मोटर के लिए आवश्यक प्रमुख घटक के उत्पादन को दोगुना करने के लिए सितंबर 2025 में अलुवा स्थित अमोनियम परक्लोरेट संयंत्र में अमोनियम परक्लोरेट का उत्पादन शुरू किया गया है। इस वर्ष एसडीएससी में सॉलिड मोटर उत्पादन के लिए 10 टन का स्वदेशी ‘वर्टिकल मिक्सर’ भी शुरू किया गया, जो दुनिया का सबसे बड़ा ठोस प्रणोदक मिश्रण उपकरण है।

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की ठोस मोटर उत्पादन एवं स्थैतिक परीक्षण (एसएमपीएसटी) सुविधाओं ने एक भारतीय अंतरिक्ष स्टार्ट-अप द्वारा विकसित प्रक्षेपण यान की पहली कक्षीय उड़ान के लिए ठोस मोटर का निर्माण भी किया है और उसका स्थैतिक परीक्षण भी किया है। भाषा सिम्मी शोभना शोभना

टॅग्स :इसरोबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार