लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले राहत की खबर?, दिल्ली-NCR में घटे PNG के दाम, रसोई गैस की कीमतों में ₹0.70 पैसे प्रति यूनिट की कटौती, देखिए न्यू रेट लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 19:44 IST

Indraprastha Gas Limited: कटौती के बाद दिल्ली में गैस की कीमत 47.89 रुपये प्रति इकाई, गुरुग्राम में 46.70 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 47.76 रुपये प्रति इकाई हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकीमतों में 70 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि नई दरें एक जनवरी से लागू होंगी।सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः पाइप के जरिए खाना पकाने की गैस आपूर्ति करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बुधवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रसोई गैस की कीमतों में 70 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि नई दरें एक जनवरी से लागू होंगी।

आईजीएल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि नए साल के अवसर पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पाइप से आने वाली रसोई गैस की कीमत घटाई गई है। कटौती के बाद दिल्ली में गैस की कीमत 47.89 रुपये प्रति इकाई, गुरुग्राम में 46.70 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 47.76 रुपये प्रति इकाई हो जाएगी।

कंपनी ने बताया कि कीमतों में यह कटौती पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा हाल ही में गैस पाइपलाइन शुल्क व्यवस्था में किए गए बदलाव के बाद की गई है। इससे पहले थिंक गैस ने भी कई राज्यों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।

नियामक बोर्ड ने 16 दिसंबर को प्राकृतिक गैस ले जाने वाली पाइपलाइन के लिए नई और सरल शुल्क व्यवस्था की घोषणा की थी। प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, उर्वरक विनिर्माण, वाहन ईंधन और और घरेलू रसोई में किया जाता है।

टॅग्स :भारत सरकारदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है