लाइव न्यूज़ :

जादू-टोना शक में ली जान, गार्डी और मीरा बिरोवा के घर में घुसकर हथियार से हमला कर जिंदा जलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 10:21 IST

कार्बी आंगलोंगः मृतकों की पहचान गार्डी बिरोवा (43) और मीरा बिरोवा (33) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस और नगर निकाय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने पहले दंपति पर उनके घर के अंदर धारदार हथियारों से हमला किया।घर में आग लगा दी जिससे दंपति की जलकर मौत हो गई।ग्रामीणों ने मृतकों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।

कार्बी आंगलोंगः असम में कार्बी आंगलोंग जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में एक दंपति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात को होवराघाट क्षेत्र के संख्या-एक बेलोगुड़ी मुंडा गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘बदमाशों ने पहले दंपति पर उनके घर के अंदर धारदार हथियारों से हमला किया।

उसके बाद उन्होंने उनके घर में आग लगा दी जिससे दंपति की जलकर मौत हो गई।’’ अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों ने मृतकों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। मृतकों की पहचान गार्डी बिरोवा (43) और मीरा बिरोवा (33) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस और नगर निकाय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह इलाका अंधविश्वास की गिरफ्त में है। लोग अब भी अफवाहों पर विश्वास करते हैं, जिससे कुछ लोगों को कष्ट झेलना पड़ता है।’’ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के अलावा, राज्य के कानून के तहत भी ऐसे कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं।

टॅग्स :क्राइमहत्याअसमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज