लाइव न्यूज़ :

खेत में गई थी 13 वर्षीय दलित नाबालिग, घसीटकर अपने ट्यूबवेल पर लाया और किया रेप, घर पहुंचकर आपबीती मां को बताई तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 11:49 IST

धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार देगा।आपबीती अपनी मां को बताई और मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।

अमेठीः अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 30 दिसंबर को नाबालिग खेत में गई थी, जहां गांव के ही एक युवक ने उसे घसीटकर अपने ट्यूबवेल पर ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार देगा।

पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती अपनी मां को बताई और मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। फुरसतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नंद हौसला यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक छात्रा ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के बीड जिले में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा (14) ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 28 दिसंबर को कैज तहसील के तांबवा गांव में किशोरी ने आत्महत्या कर ली की लेकिन आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

अधिकारी के अनुसार, छात्रा ने अपने दो मंजिला घर की पहली मंजिल पर पंखे से लटककर आत्महत्या की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कैज उप-जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?