लाइव न्यूज़ :

सहेली के घर गई थी और देर रात लौटते समय दी लिफ्ट, रात भर कार में 25 वर्षीय विवाहित महिला से सामूहिक बलात्कार, सुबह 3 बजे राजा चौक के पास बाहर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 14:13 IST

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात उस समय घटी जब दो आरोपियों ने परिवहन का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला उपचाराधीन है और वह अभी बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। देर रात लौटते समय आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।सुबह करीब तीन बजे राजा चौक के पास कार से बाहर फेंक दिया गया।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर चलती वैन में सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात उस समय घटी जब दो आरोपियों ने परिवहन का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की।

महिला उपचाराधीन है और वह अभी बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मूल निवासी और वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वैवाहिक कलह के कारण अपने माता-पिता के घर पर रह रही महिला सोमवार शाम को सेक्टर 23 स्थित अपनी सहेली के घर गई थी और देर रात लौटते समय आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उसे उसके गंतव्य तक ले जाने के बजाय गुरुग्राम की ओर ले गए और कार के अंदर ही उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "महिला को रात भर गाड़ी में घुमाया गया और सुबह करीब तीन बजे राजा चौक के पास कार से बाहर फेंक दिया गया,

जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।" महिला ने किसी तरह अपनी बहन को फोन किया, जो मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल यादव ने कहा, "हमने आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी हैं।"

टॅग्स :FaridabadगैंगरेपGang rapeगुरुग्रामGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी