लाइव न्यूज़ :

14 दिन बाद 3 प्रतिशत छूट, रेलवन एप से खरीदे टिकट और करें पैसे की बचत, स्कीम 14.01.2026 से 14.07.2026 की अवधि के दौरान लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 18:38 IST

Ministry of Railways: रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को सॉफ्टवेयर प्रणाली में आवश्यक बदलाव करने के लिए पत्र भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवन ऐप पर आर-वॉलेट भुगतान के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत ‘कैशबैक’ प्रदान करता है।डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है।तीन प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14.01.2026 से 14.07.2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा।

नई दिल्लीः रेल मंत्रालय 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की खरीद और किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा। फिलहाल, यह रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट भुगतान के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत ‘कैशबैक’ प्रदान करता है।

इस संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को सॉफ्टवेयर प्रणाली में आवश्यक बदलाव करने के लिए पत्र भेजा गया। पत्र में कहा गया, ‘‘डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘तीन प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14.01.2026 से 14.07.2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। सीआरआईएस इस प्रस्ताव पर आगे की पड़ताल के लिए मई में फीडबैक प्रस्तुत करेगी।’’ पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रेलवन ऐप पर ‘आर-वॉलेट’ के माध्यम से बुकिंग करने पर मिलने वाला मौजूदा तीन प्रतिशत ‘कैशबैक’ जारी रहेगा। यह स्पष्ट करते हुए कि यह पेशकश किसी अन्य ऑनलाइन अनारक्षित टिकट खरीद प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है,

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मौजूदा व्यवस्था में, रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट खरीदने और आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने वाले संभावित यात्रियों को तीन प्रतिशत ‘कैशबैक’ की पेशकश की जाती है। हालांकि, नयी पेशकश में, रेलवन पर अनारक्षित टिकट खरीदने वालों को सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से तीन प्रतिशत की छूट दी जाएगी।’’

टॅग्स :Railway MinistryIndian Rupee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती