लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘एलोइस’ के कारण मोजाम्बिक में करीब ढाई लाख लोग प्रभावित : संरा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 10:30 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 27 जनवरी (एपी) मोजाम्बिक के तटीय शहर बेरा और उसके आसपास के इलाके में चक्रवात ‘एलोइस’ से करीब 2,50,000 लोग प्रभावित हुए और 76 स्वास्थ्य केन्द्र तथा 400 कक्षाएं क्षतिग्रस्त या नष्ट हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अफ्रीकी देश में संयुक्त राष्ट्र की समन्वयक मैयर्टा कॉलार्ड ने विश्व निकाय के पत्रकारों को ऑनलाइन बातचीत में बताया कि यहां भीषण बाढ़ भी आई है। ‘‘हम देख रहे हैं कि कई लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ करीब दो साल पहले चक्रवात ‘इडाई’ की वजह से इन्हीं इलाकों में ऐसी ही तबाही मची थी।’’

उन्होंने बताया कि उस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए थे और कई घर नष्ट हो गए या बह गए थे।

कॉलार्ड ने बताया कि दिसम्बर में यही इलाका चक्रवात ‘चालने’ से भी प्रभावित हुआ था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को चक्रवात ‘एलोइस’ यहां से गुजरा। मंगलवार तक यहां इससे करीब 2,50,000 लोग प्रभावित हो चुके थे। यहां तंबुओं, आपातकालीन आश्रय, कंबल, पीने के पानी, स्वच्छता उत्पाद, फेस मास्क और खाद्य पदार्थों की काफी जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें जितनी जल्दी हो सके, स्कूलों को भी दोबारा बनाना होगा।’’

कॉलार्ड ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों को भी जल्द ठीक करना होगा। बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। फसल की कटाई अप्रैल में होनी है। अगर पानी वहां ठहर गया तो उसका फसल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO