लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के 68 प्रतिशत लोग कोविड-19 का टीका लेने के इच्छुक

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:20 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 27 जनवरी दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल की 68 प्रतिशत आबादी कोविड-19 से बचाव का टीका निश्चित तौर पर लेगी, जबकि 14 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे टीका नहीं लेंगे । 18 प्रतिशत लोगों ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। टीका के संबंध में किए गए एक सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ है।

पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका की स्वास्थ्य नियामक संस्था ने देश में कोविड-19 टीके की आपूर्ति के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टीके को मंजूरी दी।

स्वास्थ्य मंत्री जेवली मीजे ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य उत्पाद नियामक प्राधिकरण (एसएएचपीआरए) ने एसआईआई के टीके को मंजूरी दे दी है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के साथ तालमेल से एसआईआई टीके का निर्माण कर रहा है।

जोहानिसबर्ग विश्वविद्यालय (यूजे) में सेंटर फॉर सोशल चेंज और ह्यूमन साइंस रिसर्च काउंसिल (एचएसआरसी) ने संयुक्त तौर पर एक अध्ययन किया है।

दक्षिण अफ्रीका में सभी समुदायों के बीच किए गए सर्वेक्षण में सामने आया कि 67 प्रतिशत लोग टीका लेना चाहते हैं। वहीं, भारतीय मूल के 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि टीका उपलब्ध होने पर वे इसकी खुराक लेंगे। सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने कहा कि खुद के बचाव और दूसरों के बचाव के लिए वे कोविड-19 का टीका लेना चाहते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,423,578 मामले आए हैं और 41,797 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO