लाइव न्यूज़ :

तालिबान शासित अफगानिस्तान में सड़क पर स्ट्रीट फूड बेचने को मजबूर हुआ टीवी एंकर, देखिए तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 16, 2022 20:15 IST

हामिद करजई सरकार के साथ काम कर चुके कबीर हकमल ने ट्विटर पर मूसा मोहम्मदी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नजर आने वाले मूसा मोहम्मदी टीवी एंकर हुआ करते थे, लेकिन अब वो पेट पालने के लिए सड़कों पर स्ट्रीट फूड बेच रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजब से तालिबान ने देश पर कब्जा किया है तब से अफगानिस्तान गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है।विश्व बैंक ने कहा कि 2021 के अंतिम चार महीनों में अफगानिस्तान की प्रति व्यक्ति आय में एक तिहाई से अधिक की गिरावट आई है।

काबुल: तालिबान शासित अफगानिस्तान में सड़कों पर खाना बेचते हुए एक अफगान टीवी एंकर की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हामिद करजई सरकार के साथ काम कर चुके कबीर हकमल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मूसा मोहम्मदी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नजर आने वाले मूसा मोहम्मदी टीवी एंकर हुआ करते थे, लेकिन अब वो पेट पालने के लिए सड़कों पर स्ट्रीट फूड बेच रहे हैं। 

इसी क्रम में हकमल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मूसा मोहम्मदी ने विभिन्न टीवी चैनलों में एंकर और रिपोर्टर के रूप में वर्षों तक काम किया और अब उनके पास अपने परिवार को खिलाने के लिए कोई आय नहीं है और कुछ पैसे कमाने के लिए स्ट्रीट फूड बेचते हैं। गणतंत्र के पतन के बाद अफगानों को अभूतपूर्व गरीबी का सामना करना पड़ा।" मोहम्मदी की कहानी इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

वायरल तस्वीर ने राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के महानिदेशक अहमदुल्ला वासिक का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने ट्वीट किया कि वह अपने विभाग में पूर्व टीवी एंकर को नियुक्त करना चाहते हैं। उनके ट्वीट का जब अनुवाद किया गया तो पता चला कि उन्होंने लिखा, "एक निजी टेलीविजन स्टेशन के प्रवक्ता मूसा मोहम्मदी की बेरोजगारी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वास्तव में राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के निदेशक के रूप में मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के ढांचे के भीतर नियुक्त करेंगे। हमें सभी अफगान पेशेवरों की जरूरत है।"

बता दें कि जब से तालिबान ने देश पर कब्जा किया है तब से अफगानिस्तान गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई पत्रकारों, विशेषकर महिलाओं की नौकरी गंवाने के साथ, कई मीडिया संगठनों पर नकेल कसी है। रॉयटर्स के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा कि 2021 के अंतिम चार महीनों में अफगानिस्तान की प्रति व्यक्ति आय में एक तिहाई से अधिक की गिरावट आई है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानTaliban Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO