लाइव न्यूज़ :

जज ने अपनी जेब से अदा किया बुजुर्ग का कर्ज, कोर्ट में नहीं थम रहे थे गरीब के आंसू, जानिए इस इमोशनल वाकये को

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2022 17:57 IST

बिहार में जहानाबाद में जिला जज राकेश कुमार सिंह ने अपनी कोर्ट में पेश हुए गरीब की मदद की और अपनी जेब से पैसा देकर उसे बैंक के कर्ज से मुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जहानाबाद की लोक अदालत में जज राकेश कुमार सिंह ने की कर्जदार बुजुर्ग की मददबुजुर्ग ने बेटी की शादी के लिए बैंक से लिया था 18 हजार रुपए का लोन, लेकिन उसे भर नहीं पाया थाजज राकेश कुमार सिंह ने पूरी बात जानने के बाद अपनी जेब से उसे दिये 10 हजार रुपये

पटना:बिहार में जहानाबाद के जिला जज की दरियादिली सामने आई है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। दरअसल, जिला जज राकेश कुमार सिंह ने कोर्ट में लगाए गए लोक अदालत में एक बुजुर्ग को अपनी जेब से 10 हजार रुपए देकर उनका बैक ऋण चुकता कराया।

कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे बुजुर्ग ने जब जज साहब के सामने कर्ज के 18 हजार रुपए बैंक को नहीं भर पाने की वजह बताई तो जज साहब इसके दुखी हो गये कि उन्होंने अपनी जेब से पैसे निकाल कर उस बुजुर्ग की मदद की और उसे जेल जाने बचाया।

जज साहब की सहृदयता देखकर कर्जदार बुजुर्ग की आंखों से आंसू रुक ही नहीं पा रहे थे। वहीं इस संबंध में जज साहब ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। लेकिन गरीब बुजुर्ग जज साहब को धन्यवाद देते नहीं थक रहा है। वहीं जहानाबाद के लोगों के बीच जज साहब के कार्य की जमकर सराहना हो रही है।

बताया जाता है कि बुजुर्ग को बैंक से लोन लिया हुआ 18 हजार लौटाना था। राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे बुजुर्ग ने जज साहब को बताया कि उसके पास कर्ज लौटाने के लिए पैसे नहीं है। उसने कहा कि बेटी की शादी के लिए उसने बैंक से लोन लिया था। लेकिन वो बैंक का कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं है।

बुजुर्ग ने कोर्ट में कहा कि बेटी की शादी करके तो उसने उसे ससुराल विदा कर दिया लेकिन उसके बाद वो और ज्यादा ज्यादा कर्ज में डूब गया था। गरीब ने कहा कि बैंक ने कर्ज न चुकाने के कारण हमे नोटिस दिया है। हम कर्ज में जमा करने के लिए 5 हजार रुपया साथ लेकर आए हैं लेकिन उससे ज्यादा पैसा हमारे पास नहीं है।

बूढ़े गरीब की व्यथा सुनकर जज साहब का दिल भी पिघल गया लेकिन चूंकि अदालत का फैसला बैंक के पक्ष में था और कानूनी तौर पर बैंक के पक्ष में मजबूत था। इस कारण जज साहब भी कानून की जंजीर में बंधे थे। ऐसे में बूढ़े गरीब को बैंक के झंझट से निकालने के लिए जज साहब ने अपनी तरफ से 10 हजार रुपए बुजुर्ग को दिये।

जज साहब की मदद से अब बुजुर्ग के पास बैंक को चुकाने के लिए कुल 15 हजार रुपये हो चुके थे लेकिन कर्ज पूरे 18 हजार रुपये का था। ऐसे में बुजुर्ग के साथ आए एक युवक ने अपनी ओर से तीन हजार रुपए उन 15 हजार रुपये में मिलाए और बुजुर्ग ने बैंक को 18 हजार रुपये की कर्ज अदायगी करके उससे मुक्ति पायी।

टॅग्स :जहानाबादबिहारBank
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो