लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबादः कार्यालय में ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाया, ‘दुनिया का सबसे अच्छा जूनियर इंजीनियर’, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 20:08 IST

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रवींद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में लादेन की तस्वीर लगाई थी, तस्वीर के नीचे लिखा था, ‘‘श्रद्वेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्व श्रेष्ठ अवर अभियंता।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘दुनिया का सबसे अच्छा जूनियर इंजीनियर’’ बताने के लिए बुधवार को निलंबित कर दिया गया।कार्यालय से लादेन की तस्वीर भी हटा दी गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।

फर्रुखाबादः बिजली विभाग के नवाबगंज उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को कार्यालय में अलकायदा संस्थापक ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे ‘‘दुनिया का सबसे अच्छा जूनियर इंजीनियर’’ बताने के लिए बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रवींद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में लादेन की तस्वीर लगाई थी, तस्वीर के नीचे लिखा था, ‘‘श्रद्वेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्व श्रेष्ठ अवर अभियंता।’’

तस्वीर और संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया और एसडीओ को निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही कार्यालय से लादेन की तस्वीर भी हटा दी गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने दोषी पाए जाने पर रवीन्द्र प्रकाश गौतम उपखंड अधिकारी, नवाबगंज के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है।

उधर एसडीओ रवींद्र प्रकाश गौतम ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि ‘‘कोई किसी को भी अपना आदर्श मान सकता है और ओसामा विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता था, तस्वीर हट गई है लेकिन मेरे पास उसकी कई कापियां हैं।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशOsama bin Ladenयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी