लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में प्लेन क्रैश से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की आखिरी बातचीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2020 11:47 IST

Open in App
 पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 97 तक पहुंच गयी है. इस हादसे के में 2 यात्री बच गये हैं. राहत और बचाव कार्य में लगी पाकिस्तानी सेना ने बताया कि तबाह हुए 25 घरों के मलबे को हटा दिया गया. इन घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. पीआईए का एक पैसेंजर विमान PK8303 शुक्रवार को जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया था. पीआईए का ये प्लेन लाहौर से आ रहा था और कराची उतरने से ठीक एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन में क्रैश हो गया. पीआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीआईए एयरबस ए320 में 91 पैसेंजर और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे. यात्रियों में 31 महिलाएं और नौ बच्चे थे. हादसे में दो लोग बचे हैं जिनमें बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद भी शामिल हैं.  क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान के पंख आवासीय कॉलोनी के घरों से टकराते गए और इसके बाद विमान क्रैश  हो गया. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान एटीसी के रडार से गायब हो गया. क्रैश होने से पहले पायलट और एटीसी की बातचीत में वो एटीसी को बता रहे हैं कि इंजन फेल हो गये है. एटीसी ने वायलट से कहा कि आपके पास दो रनवे का ऑप्शन है. आप किसी पर भी लैंड कर सकते हैं. इसमें पायलट कहते सुनाई दे रहे है, दो इंजन खो दिये हैं. कुछ सेकंड बाद पायलट ने कहा “मेडे, मेडे, मेडे” और इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ. पायलट ऑडियोपीआईए के सीईओ एयर वाइस मार्शल अरशद मलिक ने कहा कि पायलट ने एटीसी को बताया था कि वह कुछ “तकनीकी मुश्किलों” से जूझ रहा है. पाकिस्तान ने दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए चार सदस्यीय बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है. जांच में दो से तीन दिन का वक्त लगेगा.  पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के सीईओ अरशद मलिक ने कहा कि PK8303 में सवार पायलट और केबिन क्रू सभी योग्य थे. उन्होंने कहा कि हमारे पायलटों को इस तरह के मुश्किल वक्त के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. मलिक ने उन खबरों को खारिज किया कि विमान में उड़ान से पहले भी गड़बड़ी थी. मलिक ने कहा कि पायलट, केबिन क्रू और विमान भी पूरी तरह फिट था.  
टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटनाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO