लाइव न्यूज़ :

फरवरी में बंद हो जाएगा The Kapil Sharma Show, इस वजह से मेकर्स ने लिया फैसला ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 26, 2021 17:04 IST

Open in App
 सोनी टीवी पर आने वाला कपिल का शो ‘द कपिल शर्मा’ऑडियंस का फेवरेट शो हैं. सभी को इसमें कपिल के हंसी-मजाक और गेस्ट के साथ नोक-झोंक काफी पसंद आती है. लेकिन अब इस शो के फैन्स को ये जानकर दुख होगा कि उनका फेवरेट शो अब बहुत जल्द बंद होने जा रहा है.टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'द कपिल शर्मा शो' कुछ महीनों के लिए बंद किया जा रहा है और फिर बाद में यह नए अवतार में वापसी करेगा. वही दूसरी तरफ खबरों की मानें तो कोविड संकट को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है. कि शो को अभी बंद करना ही ठीक रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने यानि फरवरी शो का आखिरी एपिसोड टेसीकॉस्ट किया जाएगा. दरअसल लॉइव ऑडियंस इस शो का एक अहम फैक्टर थीं. लेकिन कोरोना महामारी के कारण लाइव ऑडियंस हटा दी गईं. फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही हैं, जिस कारण कोई भी बॉलिवुड स्टार फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं आ रहा है. इसलिए मेकर्स ने फैसला किया कि इस वक्त ब्रेक लेना ज्यादा सही रहेगा और तब वापसी करेंगे, जब सारी चीजें एक बार सही हो जाएंगी.' इसके अलावा कपिल जल्दी ही दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं और यह ब्रेक कपिल के लिए एकदम सही रहेगा। उन्हें परिवार के साथ क्वलिटी टाइम बिताने का मौका भी मिलेगा और वो अपनी वाइफ के साथ ज्यादा वक़्त बिता पायेंगे.  आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें फरवरी के दूसरे हफ्ते में ऑफ-एयर हो जाएगा.  'द कपिल शर्मा शो' दिसंबर 2018 में ऑन-एयर हुआ था. शो में कपिल के अलावा भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और अर्चना पूरण सिंह हैं.
टॅग्स :कपिल शर्माकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो