लाइव न्यूज़ :

बाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2026 14:11 IST

जदयू से उनके बेटे चेतन आनंद के विधायक और पत्नी लवली आनंद के सांसद होने के बावजूद आनंद मोहन ने पार्टी और सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को जिंदा दफना दिया गया है.स्वास्थ्य मंत्रालय ऐसे लोगों को दिया गया है, जिन्हें खुद डॉक्टर की जरूरत है.मंत्री पद और टिकट वितरण तक पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

पटनाः पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने अपनी ही पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आनंद मोहन के बयान ने बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल मचा दी है. जदयू से उनके बेटे चेतन आनंद के विधायक और पत्नी लवली आनंद के सांसद होने के बावजूद आनंद मोहन ने पार्टी और सरकार पर तीखा हमला बोला है. बता दें कि 17 मई को सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के दौरान आनंद मोहन ने भाजपा और जदयू पर जमकर हमला बोला था. यह कहा था कि नीतीश कुमार को जिंदा दफना दिया गया है.

अब जदयू थैली की पार्टी बनकर रह गई है. इसके बाद मंगलवार को फिर उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के बंटवारे से लेकर मंत्री पद और टिकट वितरण तक पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. आनंद मोहन ने बिना नाम लिए निशांत कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ऐसे लोगों को दिया गया है, जिन्हें खुद डॉक्टर की जरूरत है.

आनंद मोहन ने कहा कि लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया कि बाप- बेटे को डॉक्टर की जरूरत है. वायरल वीडियो में आनंद मोहन यह कहते नजर आ रहे हैं कि धड़ल्ले से टिकटे बेची गई। सिर्फ टिकट ही नहीं बिकी करोड़ों रुपये में मंत्री पद भी बिके।

टिकट और मंत्री पद किसने बेचा यह हमसे बेहतर सरफुद्दीन साहब जानते हैं। लोगों ने अपने बेटे-बेटियों को सेट कर दिया। परिवारवाद पर हल्ला मचाने वाले के भाई को डुमरांव से टिकट दिया गया। दादा की वेदना को कोई सुनने वाला आज नहीं है, लेकिन दादा का दर्द तुम्हारे षडयंत्र को ले डूबेगा. ये साजिश करने वाले ’चांडाल चौकड़ी’ ने आज जनता दल पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया.

जदयू के साथियों को मैं कहने आया हूं कि यह नीतीश कुमार का सफाया नहीं है, पिछड़ों के राज का सफाया है. आनंद मोहन का कुछ भी नहीं जाता, यह मैं आपको ललकारने नहीं आया हूं बल्कि आपको सच बताने आया हूं. आनंद मोहन ने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोग सिद्धांत नहीं, बल्कि सौदेबाजी की राजनीति कर रहे हैं. 

इस बीच जदयू ने आनंद मोहन के बयान पर तीखा पलटवार किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई लोगों को राजनीतिक रूप से अस्वस्थ कर दिया है और कई लोगों को स्वस्थ भी किया है. ऐसे में कोई भी व्यक्ति बिना साक्ष्य के नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार के व्यक्तिगत चरित्र पर हमला नहीं कर सकता.

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार केवल बिहार के नेता नहीं बल्कि “क्लाइमेट लीडर” और “ग्लोबल थिंकर” हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत दोनों ही उच्च शिक्षित हैं. निशांत योग्य हैं, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “स्वास्थ्य विभाग मुरेठा बांधकर नहीं चलेगा बल्कि शालीनता और सादगी से चलता है।”

नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी में किसी को सांसद, विधायक, विधान पार्षद या बोर्ड-निगम का पद पाने के लिए एक रुपया तक नहीं देना पड़ा है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी के पास ऐसा कोई प्रमाण है तो वह सार्वजनिक करे. नीरज कुमार ने यह भी कहा कि खुद आनंद मोहन कह चुके हैं कि वे जदयू में नहीं हैं,

इसलिए उन्हें पार्टी नेता नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार या औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद इस तरह के बयान नहीं दे रहे हैं, ऐसे में आनंद मोहन खुद “तीन में हैं या तेरह में”, यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि जदयू ने ही शिवहर की सीट भाजपा से लेकर लवली आनंद को दी थी,

वहीं नवीनगर सीट पर वीरेंद्र कुमार की जगह चेतन आनंद को मौका दिया गया. इसके बावजूद इस तरह की बयानबाजी करना ईमानदारी नहीं कहलाएगी. उल्लेखनीय है कि राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि आनंद मोहन अपने बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के बाद से वे लगातार जदयू और नीतीश कुमार पर हमलावर हैं.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारआनंद मोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर