लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2026 13:16 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के परिसर में पांच फुट लंबा सांप देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक पुलिसकर्मी ने तुरंत सांप को बचाने वाली टीम को सूचना दी। प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।बिना किसी चोट या नुकसान के सांप को सुरक्षित बचा लिया।

मुंबई: अभिनेता सलमान खान के यहां बांद्रा इलाके में स्थित आवास के पास एक सांप देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह जानकारी मंगलवार को वन्यजीव संरक्षण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने दी। वन्यजीव संरक्षण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सांप सोमवार सुबह सलमान खान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के पास देखा गया, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। विषरहित इस सांप को परिसर में देखते ही तुरंत सतर्कता बरती गई। गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने तुरंत सांप को बचाने वाली टीम को सूचना दी।

सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। सोमवार (18 मई) को मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में एक सांप देखे जाने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी और एक सांप पकड़ने वाला तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना किसी चोट या नुकसान के सांप को सुरक्षित बचा लिया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सांप उस आवासीय इमारत के नीचे मिला जहां सलमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। सांप को देखते ही एक प्रशिक्षित सांप पकड़ने वाला बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंचा।

घटनास्थल से मिले वीडियो में सांप पकड़ने वाला पांच फुट लंबे रैट स्नेक का सावधानीपूर्वक पीछा करते हुए उसकी पूंछ पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर उसने उसे अपने हाथ पर लपेटा और अंत में एक बैग में डालकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को सौंप दिया। चूंकि सांप को बिना किसी सुरक्षात्मक उपकरण के पकड़ा गया था, इसलिए माना जा रहा है कि वह जहरीला नहीं था।

टॅग्स :सलमान खानमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार