लाइव न्यूज़ :

कतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2026 11:05 IST

कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे ईरान पर सुनियोजित सैन्य हमले को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषणा की।पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया। हम देखेंगे कि उनका क्या नतीजा निकलता है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अनुरोध पर ईरान पर नए हमले की योजना रोक दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत जारी है जो एक स्वीकार्य समझौते तक पहुंच सकती है। ट्रंप ने सोमवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषणा की।

जिसमें उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे ईरान पर कल (मंगलवार) होने वाले हमारे सुनियोजित सैन्य हमले को स्थगित करने का अनुरोध किया है।’’

ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में कहा, ‘‘हम कल एक बहुत बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे थे। मैंने इसे कुछ समय के लिए टाल दिया है। उम्मीद तो है कि यह हमेशा के लिए हो, लेकिन फिलहाल संभवतः कुछ समय के लिए है। हमने ईरान के साथ व्यापक बातचीत की है और हम देखेंगे कि उनका क्या नतीजा निकलता है।’’

ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य देशों ने उनसे पूछा था कि क्या अमेरिका इसे दो या तीन दिन के लिए यानी थोड़े समय के लिए टाल सकता है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे एक समझौते पर पहुंचने के बेहद करीब हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गंभीर बातचीत जारी है और उनके विचार से समझौता होगा, जो अमेरिका के साथ-साथ पश्चिम एशिया और उससे परे के सभी देशों को स्वीकार्य होगा।

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि समझौते में यह भी शामिल होगा कि ‘‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं रहें’’। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर निर्धारित हमला नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है, तो वे किसी भी क्षण ईरान पर पूर्ण पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहें।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरानUAEदुबईचीनइजराइलIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल