लाइव न्यूज़ :

KBC 12: Neha Shah बनीं सीजन की चौथी करोड़पति

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 4, 2021 13:47 IST

Open in App
सोनी टीवी के सबसे पोपुलर क्विज रियेलिटी शो ' कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12  को आखिरकार सीजन का चौथा करोड़पति मिल गया है. सीजन की चौथी करोड़पति भी महिला ही बनी है. डॉ नेहा शाह (Dr Neha Shah) ने एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर सीजन की चौथी करोड़पति बन गई हैं. चैनल की ओर से एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन बताते है की नेहा शाह 1 करोड़ रूपये जीत गई है.  इससे पहले शो में दिल्ली की  नाजिया नसीम, हिमाचल प्रदेश की  IPS ऑफिसर मोहित शर्मा और बस्तर की टीचर अनूपा दास सीजन के करोड़पति बन चुके हैं.  शो के लेटेस्ट प्रोमो में हम देखते है की इसके बाद डॉ. नेहा शाह से अमिताभ बच्चन 7 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछने जाते हैं. अब देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या नेहा  7 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएगी या नहीं. ये एपिसोड अगले हफ्ते टेलीकास्ट किया जाएगा. प्रोमो को शेयर करते हुए, सोनी टीवी की टीम ने कैप्शन दिया, "अमिताभ बच्चन और हमारी कंटेस्टेंट डॉ. नेहा शाह ने कुछ हल्के पलों को शेयर किया. उन्हें हॉट सीट पर देखें, अगले हफ्ते." शो के प्रोमो में अब ये भी देखते है की नेहा शाह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से खूब फ़्लर्ट करती नज़र आ रही है. 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद वह एक्साइटमेंट में चिल्लाती हैं, आई लव यू, आई लव यू. बिग बी उनसे मजाक करते हैं और कहते हैं, "रोमांटिक एंगल चल रहा है हमारा और उनका."एपिसोड में हम ये भी देखते है की  नेहा दर्शकों के साथ ही अमिताभ बच्चन को खूब एंटरटेन करती है . कभी नेहा अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाती दिखीं तो कभी उनसे प्यार का इजहार करती भी नजर आ रही हैं. नेहा शाह का यह अंदाज देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान नजर आते हैं.
टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब