लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2026 09:05 IST

Andhra Pradesh: माचेरला में एक 32 वर्षीय महिला के घर में पानी मांगने के बहाने घुसने के बाद उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया। पीड़िता को गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Open in App

Andhra Pradesh: दक्षिण भारत के आंध्रा राज्य के माचेरला में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार किया गया और उसे अमानवीय यातना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय महिला सरकारी कर्मचारी पर कथित तौर पर उसके घर के अंदर ही बेरहमी से हमला किया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। आरोपी, जो एक अज्ञात व्यक्ति है, कथित तौर पर पीने का पानी मांगने के बहाने महिला के घर में घुसा और फिर इस भयानक हमले को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना इस हफ्ते के 2 अप्रैल, गुरुवार दोपहर को घटित हुई। जो कि दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे के बीच हुई। मचेरला पुलिस इंस्पेक्टर वेंकट रमना ने बताया, "आरोपी पीने का पानी मांगने के बहाने पीड़िता के घर में घुसा। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरदस्ती की।"

बर्बरता की हदें पार

हमलावर ने कथित तौर पर महिला को चाकू दिखाकर धमकाया, एक दुपट्टे से उसके हाथ-पैर बांध दिए, उसके मुँह में कपड़ा ठूंस दिया, और उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाल दी। पीड़िता को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उसकी हालत स्थिर है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने कहा, "उसकी हालत स्थिर है। उसे एहतियाती तौर पर यहाँ लाया गया है।"

पुलिस ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी, क्योंकि उसका भतीजा अपनी परीक्षाओं के बाद सत्तेनापल्ली गया हुआ था। इस अपराध का पता तब चला जब भतीजा फोन पर महिला से संपर्क नहीं कर पाया और उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी; रिश्तेदारों ने बाद में घर पर महिला को बेहोश पाया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने आरोपी की तलाश में एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

पालनाडु जिले के SP बी. कृष्णा राव ने कहा, "हमने अपराध स्थल से CCTV फुटेज और अन्य सुरागों की जाँच के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। हमारे अधिकारियों ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" 

इस घटना से पूरे इलाक़े में भारी आक्रोश फैल गया है; स्थानीय विधायक जुलाकंती ब्रह्मानंद रेड्डी ने इस पर गहरा सदमा व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएँगे।

टॅग्स :रेपआंध्र प्रदेशमहिलाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप