लाइव न्यूज़ :

बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 15:50 IST

Baramati Assembly Seat: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है तथा गठबंधन में राकांपा और शिवसेना भी घटक दल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBaramati Assembly Seat: पूर्व गृह मंत्री आर. आर. पाटिल के निधन के बाद हुए निर्विरोध उपचुनाव का उदाहरण दिया।Baramati Assembly Seat: पत्नी सुमन पाटिल 2015 में तासगांव-कवठे महाकाल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थीं।Baramati Assembly Seat: 28 जनवरी को बारामती हवाई पट्टी के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के कारण रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट पर उनकी पत्नी एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने के लिए सभी दलों से शनिवार को समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए सुनेत्रा पवार का समर्थन करने में आम सहमति का आग्रह किया। फडणवीस ने राकांपा (अविभाजित) विधायक और पूर्व गृह मंत्री आर. आर. पाटिल के निधन के बाद हुए निर्विरोध उपचुनाव का उदाहरण दिया।

पूर्व गृह मंत्री की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुमन पाटिल 2015 में तासगांव-कवठे महाकाल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थीं। फडणवीस ने कहा, ‘‘सभी दलों को उदार दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपचुनाव निर्विरोध हो।’’ महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है तथा गठबंधन में राकांपा और शिवसेना भी घटक दल हैं।

राकांपा सूत्रों ने बताया था कि राज्यसभा की वर्तमान सदस्य सुनेत्रा पवार पुणे जिले के बारामती विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए छह अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी।अजित पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को बारामती हवाई पट्टी के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह अपने गृह क्षेत्र बारामती से आठ बार विधायक रहे।

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) ने घोषणा की है कि वह बारामती में होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि वह चुनाव को निर्विरोध नहीं होने देगी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 26 फरवरी को सर्वसम्मति से राकांपा की अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। बारामती के अलावा अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव भाजपा विधायक शिवाजी कार्दिले के निधन के कारण जरूरी हो गया था।

टॅग्स :बारामतीसुनेत्रा पवारअजित पवारमहाराष्ट्रचुनाव आयोगदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज