लाइव न्यूज़ :

Fire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2026 09:38 IST

Fire Accident: बयान में कहा गया है, '10 कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।'

Open in App

Fire Accident: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के मुंबई हाई एसेट के तहत SHP प्लेटफॉर्म पर आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक भयंकर आग की वजह से 10 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एक्स पर एक पोस्ट में, कंपनी ने बताया कि ONGC के मुंबई हाई ऑयलफील्ड प्लेटफॉर्म पर शाम करीब 5:45 बजे आग लग गई। आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि स्थिति और बिगड़े बिना ही काबू में आ गई।

ONGC ने कहा, "ONGC के SHP प्लेटफॉर्म, मुंबई हाई एसेट पर शाम करीब 5:45 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया और आग बुझा दी गई।" कंपनी ने पुष्टि की कि इस घटना में 10 कर्मचारी घायल हुए हैं और उनका फिलहाल इलाज चल रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि घायल हुए सभी लोगों की हालत स्थिर है।

बयान में कहा गया, "10 कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं और वे मेडिकल देखरेख में हैं। सभी की हालत स्थिर है।" ONGC ने आगे बताया कि घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर कामकाज फिर से सामान्य हो गया है।

कंपनी ने कहा, "कामकाज सामान्य हो गया है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।" आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। और जानकारियों का इंतजार है।

टॅग्स :ओएनजीसीमुंबईअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल