लाइव न्यूज़ :

एक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2026 17:30 IST

नवादाः 2 अप्रैल को दर्ज महिला थाना कांड संख्या-15/2026 में लड़के के पिता और भाई को भी आरोपित बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी सर्विलांस और मानवीय साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने उसे दबोचा।मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्रियेस पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर बेटी का यौन शोषण कर रहा था।

नवादाः बिहार के नवादा जिले में एक युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी अजय राम के 23 वर्षीय बेटे प्रियेस रंजन उर्फ भोला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसे रजौली के अंधरबारी स्थित उसके मामा मधु राजवंशी के घर से पकड़ा। तकनीकी सर्विलांस और मानवीय साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने उसे दबोचा।

इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2 अप्रैल को दर्ज महिला थाना कांड संख्या-15/2026 में लड़के के पिता और भाई को भी आरोपित बनाया गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपित प्रियेस पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का यौन शोषण कर रहा था।

पीड़िता और आरोपित युवक दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं। आरोपित युवक का भाई लड़की के गांव में शादीशुदा था, जिसके कारण प्रियेस अक्सर वहां आता-जाता रहता था। इसी दौरान दोनों करीब आए। आरोप के अनुसार, प्रियेस अक्सर लड़की के घर आने लगा और उसे बाहर ले जाकर संबंध बनाने लगा।

28 फरवरी को दोनों को राजगीर के एक होटल से बाहर आते देखा गया, जिसके बाद उन्हें गांव लाया गया। गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों की शादी तय की गई, लेकिन लड़के के परिवार ने कुछ समय मांगा। 1 अप्रैल को प्रियेस फिर लड़की के गांव आया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। लड़की के परिजनों ने उन्हें रोक लिया और लड़के के पिता व भाई को बुलाया। वे लोग आए और प्रियेस को अपने साथ ले गए, साथ ही शादी के लिए पांच लाख रुपये दहेज की मांग की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज