लाइव न्यूज़ :

बड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 13:17 IST

कुशीनगरः शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता थे और बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रहे थे। अधिवक्ता के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई और भाभी पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

कुशीनगरः कुशीनगर जिले के एक गांव में कथित तौर पर घरेलू विवाद में एक अधिवक्ता की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सवेरा मल छपरा गांव निवासी प्रसिद्ध नारायण दीक्षित (53) का शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने बताया कि विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई तभी परिवार के ही एक सदस्य ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीक्षित, रविन्द्र नगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता थे और बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रहे थे। अधिवक्ता के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई और भाभी पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि देर रात परिजन शव को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है। इस संबंध में पडरौना कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी