लाइव न्यूज़ :

मोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 15:36 IST

अधिकारियों के पास जाने के बजाय मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए नामों को दोबारा शामिल कराने के लिए न्यायाधिकरणों में आवेदन करें।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ‘विचाराधीन’ मामलों की जांच कर रहे।हितों के खिलाफ काम करने वाली ‘दिल्ली की टीम’ के बीच मुकाबला बताया।पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

मालदाः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि मालदा जिले के मोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारियों के घेराव और हिंसा के असली आरोपी फरार हो गए जबकि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) निर्दोष स्थानीय लोगों को पकड़कर परेशान कर रही है। मालदा के मानिकचक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ‘विचाराधीन’ मामलों की जांच कर रहे अधिकारियों के पास जाने के बजाय मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए नामों को दोबारा शामिल कराने के लिए न्यायाधिकरणों में आवेदन करें।

ये चुनाव द्रमुक के विकास और तमिलनाडु के खिलाफ काम करने वाली ‘दिल्ली की टीम’ के बीच मुकाबला:उदयनिधि

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को जनता से ‘दिल्ली की टीम’ को हराने की अपील करते हुए दावा किया कि वे राज्य की जरूरतों और विकास में बाधा उत्पन्न करती है। उन्होंने जिले के सिंगमपुनारी में राज्य के सहकारिता मंत्री और द्रमुक उम्मीदवार के. आर. पेरियाकरुप्पन के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को होने वाला विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे द्रमुक द्वारा किए गए विकास कार्यों और तमिलनाडु के हितों के खिलाफ काम करने वाली ‘दिल्ली की टीम’ के बीच मुकाबला बताया।

उदयनिधि ने कहा, ‘‘हमें दिल्ली की टीम व संघी समूह को हराना होगा और यह साबित करना होगा कि तमिलनाडु में उनके लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही अधिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए ‘द्रविड़ मॉडल 2.0’ शासन सुनिश्चित करना होगा।’’

इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, परिवार की महिला मुखियाओं के लिए मासिक अनुदान और महाविद्यालयों के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उदयनिधि ने मतदाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह आपने पेरियाकरुप्पन को लगातार चार बार जिताया है, उसी तरह इस बार भी उनकी शानदार जीत सुनिश्चित करें।’’ शिवगंगा जिले के द्रमुक सचिव पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीचुनाव आयोगपश्चिम बंगालतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज