लाइव न्यूज़ :

KBC 12 में 1 करोड़ रुपए हारी भावना वाघेला, क्या आपको पता है इसका सही जवाब ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 1, 2021 16:59 IST

Open in App
टीवी का सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन चल रहा है. ऐसे में हॉट सीट पर बैठे न जाने कितने contestant के सपने पूरे हुए है. इसके साथ कंटेस्टेंट्स की रियल लाइफ स्टोरी जानकार बिग बी से लेकर ऑडियंस तक हैरान हो जा रही है. ऐसे में टीवी KBC 12 के गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट भावना वाघेला के साथ हुई. बुधवार को 14 प्रश्नों का सही जवाब देकर भावना ने 50 लाख रुपये जीत लिए थे. उम्मीद की जा रही थी की KBC 12 को अपना चौथा करोड़पति मिल जायेगा. मगर जब अमिताभ बच्चन ने उनसे एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा तो उसके बाद उन्होंने खेल को क्विट करने का फैसला लिया.  भावना को इस सवाल का जवाब नहीं पता था.  वह घर 50 लाख रुपये लेकर गईं.   1 करोड़ का सवाल  ओलंपिक खेलों में छः स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र ट्रैक और फील्ड महिला एथलीट कौन हैं?A-    सान्या रिचर्ड्स रॉसB-    एलिसन फेलिक्सC-    नताशा हेस्टिंग्सD-    कार्मेलिटा जेटरइसका सही जवाब एलिसन फेलिक्स था. हालाँकि भावना को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था और उन्होंने रिस्क न लेते हुए गेम क्विट किया. वही गेम के दौरान भावना ने अपनी लाइफ से जुड़ी हैरान कर देने वाली बात बताई. भावना और उनके पति ने एक दोस्त के साथ साझेदारी कर 50 लाख रुपये इंवेस्ट किए थे, लेकिन दोस्त उनके पैसे चुराकर फरार हो गया. आज तक दोनों पति-पत्नी कर्ज चुका रहे हैं. भावना घर 50 लाख रुपये की धनराशि लेकर गई हैं.  इस पैसे से कर्ज उतारने के अलावा वह बच्चों की पढ़ाई में इंवेस्ट करेंगी.  वही KBC 12 को अपना चौथा करोड़पति नहीं मिला. 
टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब