googleNewsNext

Chhath Puja 2020: छठ पूजा इस बार कब है? कैसे करते हैं छठ व्रत | छठ पूजा 2020 मुहूर्त और पूजा विधि.

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 17, 2020 13:16 IST2020-11-17T13:16:01+5:302020-11-17T13:16:18+5:30

देश भर में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ के इस व्रत को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल छठ का ये पर्व 18 नवम्बर को शुरू हो जाएगा। चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। छठ के इस व्रत में भगवान सूर्य और छठी मईया की पूजा की जाती है। छठ का पर्व आस्था का पर्व है, जिसमें सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना की जाती है। छठ में सबसे पहले नहाया खाय, फिर खरना और इसके बाद तीसरे दिन ढलते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव के इस व्रत की काफी मान्यता है। छठ पर्व में लगातार 2 दिन का निर्जला उपवास किया जाता है। इस उपवास के कई सारे नियम है जिनका पालन करना अति आवश्यक माना जाता है।

टॅग्स :छठ पूजाChhath Puja