googleNewsNext

प्रियंका गांधी का नागरिकता विवाद पर जवाब,'राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं, ये पूरा हिंदुस्तान जानता है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 30, 2019 08:30 PM2019-04-30T20:30:31+5:302019-04-30T20:30:31+5:30

राहुल गांधी की नगरिकता पर छिड़े विवाद के बीच प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के बचाव में उतर आई हैं। राहुल गांधी को गृह मंत्रालय की ओर से मिले नोटिस से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। प्रियंका ने कहा राहुल भारत के लोगों के सामने पैदा हुए, यहीं परवरिश हुई। क्या बकवास है? अमेठी में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंक ने यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि स्मृति अमेठी की जनता का आदर नहीं, अपमान कर रही हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार ने राहुल गांधी की अमेठी के लिए लायी गयी परियोजनाओं को बंद किया।