लाइव न्यूज़ :

सियासी दंगल में भाजपा का मंगल ही मंगल, मध्य प्रदेश में भी बढ़त

By गुणातीत ओझा | Published: November 10, 2020 6:31 PM

Open in App
बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सभी 28 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। सरकार बनाने के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश में आठ सीटों को जीतने की जरूरत है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक 28 विधानसभा सीटों में से भाजपा 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस को 6 सीट पर बढ़त मिली है। रुझानों में कांग्रेस चंबल संभांग में अच्छी बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर बसपा को बढ़त है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि अभी नतीजों का रुझान है, पल-पल में तस्वीर बदलती नजर आ सकती है।इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। मध्य प्रदेश में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को उप चुनाव हुए थे।
टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Morena: 'कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी, देश के टुकड़े कर दिए', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारतJP Nadda In Madhya Pradesh: 'भाई को भाई के खिलाफ बांटकर वोट बैंक का काम किया', कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

भारतMadhya Pradesh Assembly Election 2023:एमपी में डाक मत पत्र पर कांग्रेस को किस बात का डर ?

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh Assembly Elections 2023: मतदाताओं में दिखा उत्साह, वोटरो को रिझाने आदर्श और पिंक बूथ भी आकर्षण का केंद्र

मध्य प्रदेशSausar Assembly Election 2023: 15 उम्मीदवार मैदान में, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: सीबीआई ने संदेशखाली स्थित घर से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया, एनएसजी कमांडो तैनात

भारतAmit Shah In Rajgarh: 'आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वसूली को चंदा कहने वाले प्रसाद को कह रहे चूरन', अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

भारतAmit Shah In Durg: 'हमें चुनो... मोदी जी देश को बर्बाद कर देंगे', चुनावी सभा में कांग्रेस पर अमित शाह का तंज

भारतLok Sabha Elections 2024: 'भाजपा पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर देगी' - एटा में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव