लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest Ghazipur Border: किसानों ने की दो BJP Mla के खिलाफ FIR की मांग|Rakesh Tikait|Breaking

By गुणातीत ओझा | Published: January 30, 2021 12:56 AM

Open in App
किसान आंदोलन''भाजपा विधायकों के खिलाफ दर्ज हो FIR''गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों ने साफ ऐलान किया है कि वह धरना प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के नेता राकेश टिकैत से मिलने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे। उसके बाद राकेश टिकैत ने फिर से हुंकार भरी। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन चाहे कितना भी हमारा बिजली पानी बंद कर दे, लेकिन वे किसी भी हालत में पीछे नहीं हटने वाले। इस बीच गाजीपुर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में किसानों ने अचान दो भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। किसानों ने कहा है कि इन दो भाजपा विधायकों के खिलाफ चार घंटे के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए।बताते चलें कि कल यानि गुरुवार को अचानक लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की खबरें आई थीं। उस दौरान किसानों ने राकेश टिकैत को मंच पर पहुंच कर सूचना दी कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने साथ 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर घुस आए हैं। जानकारी मिलते ही राकेश टिकैत ने वार्ता बीच में छोड़ दी और मंच पर खड़े हो गए। माइक संभालते ही उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे यहां से गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मेरे साथ आए किसानों को पिटवाया जाएगा।मैं मंच पर ही फांसी लगा लूंगा, लेकिन अब यह मंच नहीं छोड़ूंगा। भाजपा के विधायक नीचे गुंडागर्दी कर रहे हैं और यहां पर प्रशासन मेरे साथ वार्ता कर रहा है। यह मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। इतना कहते हैं उन्होंने मंच पर बैठे किसानों से कहा कि अधिकारियों को मंच से जाने का रास्ता दे दें। अब कोई वार्ता नहीं करेंगे। गोली खाएंगे, लाठी खाएंगे, लेकिन गुंडागर्दी नहीं करने देंगे। अब आंदोलन जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि वह धरनास्थल पर गए थे, लेकिन लखनऊ से फोन आने के बाद वहां से लौट आए।
टॅग्स :राकेश टिकैतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFarmer Protest: "हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों का पासपोर्ट, वीजा रद्द करवा देंगे', हरियाणा पुलिस ने जारी की चेतावनी

भारतFarmer Protest 2.0: आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा की मांग- भारत डब्ल्यूटीओ से निकले बाहर

भारतFarmers Protest: सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "डब्ल्यूटीओ की सब्सिडी नीति किसानों के लिए खराब है"

भारतFarmer Protest: "जब तक शुभकरण सिंह को न्याय नहीं मिलता, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार", किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दी सख्त चेतावनी

भारतFarmer Protest: किसानों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी 'ब्लैक फ्राइडे' विरोध का आह्वान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर की हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAsansol Lok Sabha Seat: 'आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा', पवन सिंह ने बताई यह वजह

भारतLok Sabha Elections 2024: दूसरे दलों से आएं इन नेताओं को BJP ने दिया तोहफा, 2024 के लिए लगाया बड़ा दांव

भारतNewspaper-Magazine Registration: समाचारपत्रों और पत्रिकाओं का पंजीकरण अब बेहद आसान, 1867 के औपनिवेशिक युग के प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम की जगह नया कानून, जानें क्या

भारतLok Sabha Elections 2024: आरा में आरके सिंह ने पहली बार खिलाया कमल, कभी जदयू-राजद का रहा दबदबा, जानिए कैसे आरा बनी हॉट सीट

भारतHyderabad Lok Sabha Seat: 'मंदिरों और हिंदू घरों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया', ओवैसी के गढ़ में माधवी लता की एंट्री