googleNewsNext

क्या Rajasthan में गिर सकती है कांग्रेस की सरकार?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 11, 2020 13:37 IST2020-06-11T13:37:59+5:302020-06-11T13:37:59+5:30

गुजरात, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के बाद भाजपा अब राजस्थान में विधायकों को तोड़ने की कोशिश में जुटी है। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सरकार को गिराने की कवायद जारी है। राज्य के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की इस कोशिश को नाकाम करने के लिए अपने किले को सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने दावा किया की सभी विधायक एक जुट हैं और भाजपा की कोशिश को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। इस नए राजनैतिक संकट को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने रणदीप सुरजेवाला और महासचिव के सी वेणुगोपाल को जयपुर रवाना कर दिया है ताकि वे गहलोत के साथ विधायकों को एक जुट रखने में मदद कर सकें। कांग्रेस के सामने राज्य में दोहरी चुनौती है , एक तरफ गुजरात से आये 19 काँग्रेसी विधायकों को एकजुट रखना है तो दूसरी ओर राज्य के काँग्रेसी विधायकों को एक जुट रखने की चुनौती है। इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मध्य प्रदेश वाला खेल ही यहां खेला जा रहा था, हमारे विधायक बहुत समझदार हैं। उनको खूब लालच-लोभ देने की कोशिश की गई। मुझे गर्व इस बात का है कि हमारे साथ BSP के 6 और 13 निर्दलीय विधायक आए हैं। हिन्दुस्तान के इतिहास में राजस्थान पहला ऐसा राज्य है जहां एक रुपये का सौदा नहीं हुआ है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतRajasthanAshok Gehlot