लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर के चक्कर में 500 लोगों पर कोरोनावायरस का खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 21:08 IST

Open in App
कनिका कपूर के संग पार्टी अटेंड करने वाले यूपी के मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.कनिका कपूर जिस पार्टी में मौजूद थी उस पार्टी में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भी मौजूद थे. अब जितिन प्रसाद भी सेल्फ क्वारंटाईन में चले गये हैं मतलब खुद ही सबसे अलग रह रहे हैं.अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटले ने सेल्फ आसोलेशन में हैं. उन्होंने खुद को आसोलेट कर लिया है. अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट किया कि कल एक कार्यक्रम में मैं मौजूद थी। उस कार्यक्रम में सहयोगी सांसद श्री दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। सावधानी के तौर पर मैं सेल्फ़ आइसोलेसन में जा रही हूँ। सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशो का पालन करूँगी.भाजपा सांसद और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने भी गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने के बाद स्वयं को अलग कर लिया है . कनिका कपूर बालीवुड की पहली सेलिब्रेटी हैं जो कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड पायी गयी हैं. कनिका को पूरी तरह से अलग रखा गया है और उनका इलाज जारी है. गायिका ब्रिटेन से लखनऊ लौटी थीं. दुष्यंत इस पार्टी में थे और उसके बाद वह संसद चले गए थे .इस खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘ सरकार हम सब को खतरे में डाल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि खुद को अलग थलग रखें लेकिन संसद चल रही है. मैं अगले दिन करीब ढाई घंटे दुष्यंत के बगल में बैठा रहा था.इस खबर के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी. कनिका कपूर, जो कि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं.सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं. 
टॅग्स :कनिका कपूरकोरोना वायरसवसुंधरा राजेलखनऊवरुण गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज