लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत में क्यों रोज महंगा हो रहा Petrol-Diesel

By गुणातीत ओझा | Updated: February 19, 2021 01:18 IST

Open in App
Petrol-Diesel Priceभारत में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा क्यों?देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। बीते एक पखवाड़े से पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई तो कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 का आंकड़ा छूने ही वाला है। दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है । ऐसे में आपको बता दें कि भारत से गरीब देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेहद कम हैं। पूरी दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल भारतीय रुपये के हिसाब से वेनेजुएला में 1.46 रुपये लीटर है तो सबसे महंगा हांगकांग में 172.66 रुपये लीटर। अब सवाल उठता है कि इन देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम है तो भारत में रोज इसके दाम क्यों बढ़ रहे हैं। आइये आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह...भारत में तेल इतना महंगा इसलिए है क्योंकि उस पर टैक्स अधिक है। यहां अलग-अलग राज्य अलग-अलग टैक्स वसूलते हैं। केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी लगाने के अलावा राज्य सरकारें भी वैट यानी वैल्यू एडेड टैक्स लगाकर ग्राहकों से वसूलती हैं। राज्यों के वैट टैक्स का रेट भी अलग-अलग होता है। पूरे देश में सबसे ज्यादा वैट राजस्थान सरकार वसूलती है। यहां 38 फीसद टैक्स पेट्रोल पर और 28 फीसद डीजल पर लगता है। तेल पर लगने वाले टैक्स और वैट को देंखे तो भारत में यह करीब 69 फीसदी लगता है। वहीं, अमेरिका में 19 फीसदी, जापान में 47 फीसदी , ब्रिटेन में 62 फीसदी, फ्रांस में 63 फीसदी और जर्मनी में 65 फीसदी टैक्स और वैट लगता है। राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी को सामान्य पेट्रोल की कीमत 83.77 रुपए थी। 31 जनवरी को 86.30 रुपए हो गया। 17 फरवरी को पेट्रोल की कीमत 89.54 रुपए। डीजल 1 जनवरी को 73.93 रुपए, 31 जनवरी को यह 76.48 रुपए जबकि 17 फरवरी को 79.95 रुपए कीमत थी।आइये आपको बताते हैं भारत समेत कुछ देशों के पेट्रोल और डीजल के दाम....देश    पेट्रोल (रुपये/लीटर)    डीजल (रुपये/लीटर)भारत    91.75    83.62भूटान    49.56    46.30श्रीलंका    61.37    38.92नेपाल    68.97    58.31चीन    74.74    65.11बांग्लादेश    76.40    55.80वेनेजुएला    1.45    ---हांगकांग    174.37    147.36(Credit- globalpetrolprices.com --15 फरवरी की कीमत--)पेट्रोल और डीजल की कीमत को समझने के लिए इसपर लगने वाले टैक्स, कमीशन, फी और बेस प्राइस को जान लेना जरूरी है।पेट्रोल-89.29 रुपए ----डीजल- 79.70 रुपएबेस प्राइज--32.10---33.71सेंट्रल गवर्नमेंट टैक्स--32.90--31.81स्टेट गवर्नमेंट टैक्स--20.61--11.61लाइसेंस फीस--0.44----0.36डीलर कमीशन-3.24---2.15(16 फरवरी की रेट लिस्ट)
टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: फ्यूल रेट में 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें 16 मई को महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?