लाइव न्यूज़ :

सिरफिरे ने उद्घाटन समारोह में मौका पाकर बाहुबली की हीरोइन से की ओछी हरकत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 30, 2018 20:00 IST

Open in App
0बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हैदराबाद के हिमायतनगर में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक सिरफिरे ने उन्हें निशाना बनाकर जूता मार दिया। ये जूता शॉप के एक कर्मचारी को जाकर लगा। तमन्ना भाटिया जब शॉप की ओपनिंग कर रही थी, तभी 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने उन पर कथित तौर पर जूता फेंका। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका गया जब वह अपने फैन्स से घ‍िरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा।नारायणगुडा थाने के इंस्पेक्टर बी रविंद्र ने कहा कि बीटेक में स्नातक और मुशीराबाद के रहने वाले करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका, जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं। इंस्पेक्टर ने बताया, 'करीमुल्लाह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि वह तमन्ना की पिछले दिनों आई फिल्मों में उनके अभि‍नय से निराश था उन्होंने बताया कि जिस कर्मी को जूता लगा था उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तमन्ना ने हिन्दी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है।
टॅग्स :बाहुबलीतम्मना भाटिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

बॉलीवुड चुस्कीVideo: तमन्ना भाटिया के शरीर और त्वचा के रंग पर अन्नू कपूर की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, ऐसा क्या कहा एक्टर ने?

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीअवैध आईपीएल स्ट्रीमिंग मामला: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को साइबर सेल का समन, इस दिन होगी पेशी

बॉलीवुड चुस्कीOdela 2 First Look: महाशिवरात्रि पर तमन्ना भाटिया की ओडेला 2 का फर्स्ट लुक आउट, शिवशक्ति के अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार