googleNewsNext

Sanjay Dutt Health: Cancer के ट्रीटमेंट के लिए America जाने में आ सकती है संजय दत्त को दिक्कतें!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 13, 2020 16:53 IST2020-08-13T16:53:32+5:302020-08-13T16:53:32+5:30

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फेंफड़ों के कैंसर का इलाज कराने अमेरिका जाने वाले हैं। बताया जाता है कि हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के दौरान हुई जांच में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। उनके घर पहुंचे करीबी दोस्त ने बताया, ''संजय दत्त आशान्वित हैं कि कैंसर ठीक हो सकता है। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है।'' संजय दत्त को फेफड़ों में कैंसर है। लेकिन इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले संजय को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। खबर के अनुसार अमेरिका जाने के लिए संजय को अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन देना है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें वीजा नहीं भी मिल सकता है।

टॅग्स :संजय दत्तSanjay Dutt