सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की बेमिसाल अदाकारा रेखा का जन्मदिन आस-पास आता है। रेखा के 64वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद अमिताभ अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसा हर साल होता कि जब रेखा की तन्हाई यह सवाल पूछती होगी- कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है, कि जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिए, उसी के अगले दिन अमिताभ अपनी पत्नी जया के लिए चली-चली फिर चली-चली, चली इश्क की हवा चली। लेकिन अमिताभ ऐसे नहीं थे। उन्होंने सरेआम एक शख्स की पिटाई केवल इसलिए शुरू कर दी थी कि वो रेखा को बुरा-भला कह रहा था। इस प्रेम कहानी की कसीदों में कितने पत्र-पत्रिकाओं के पन्ने भरे गए हैं। लेकिन वो राज का बादल छंटा नहीं कि दोनों का रिश्ता किस मोड़ पर टूट गया। तो आइए आज अमिताभ के जन्मदिन पर बताते हैं अमिताभ बच्चन और रेखा की वो प्रेम कहानी जो आज भी एक राज़ ही हैं-