लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

वाराणसी

Varanasi, Latest Marathi News

Read more

काशी और बनारस नाम से मशहूर वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में शुमार किया जाता है। गंगा किनारे बसे हुए इस शहर का जिक्र वेद, पुराण, रामायण, महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भारतीय त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) में से काशी कि स्थापना ख़ुद भगवान शिव ने की है। अन्य मान्यता है कि काशी भोलेनाथ के त्रिशूल पर स्थित है। काशी को लेकर ऐसी ही कई अन्य मान्यताएँ प्रचलित हैं जिनका लब्बोलुआब यह है कि यह शहर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अहम केंद्र रहा है। काशी में गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन दिया था। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने काशी में जन्म लिया था। अघोर पंथ के सिद्ध पुरुष करपात्री जी महाराज, बाबा कीनाराम और अवधुत भगवान राम जैसे संतों की काशी कर्मभूमि रही है। कबीर और तुलसी जैसे भक्तिकालीन संतों की भी काशी ही कर्मभूमि रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सुदामा पाण्डेय धूमिल, नामवर सिंह, काशीनाथ सिंह, गिरिजा देवी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, राजन-साजन मिश्र, बिरजू महाराज जैसी महान हस्तियाँ बनारस से जुड़ी रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

भारत : समाजवादी जल्द ही समाप्तवादी हो जाएगी, केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मुद्दे पर घेरा अखिलेश यादव की पार्टी सपा को

भारत : ज्ञानवापी मामला: व्यास जी के तहखाने में पूजा शुरू होने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

भारत : वीडियो: अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, देखिए

भारत : Gyanvapi Controversy: आधी रात को मस्जिद परिसर में हुई पूजा, बनारस के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी हुई कड़ी

भारत : Gyanvapi Controversy: वाराणसी कोर्ट का फैसला 'प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991' का खुला उल्लंघन है, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारत : ज्ञानवापी मामला: वाराणसी कोर्ट ने हिंदू याचिकाकर्ताओं को तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी, सात दिनों के भीतर शुरू होगी

भारत : ज्ञानवापी मामला: एएसआई को मस्जिद परिसर के अंदर 55 हिंदू देवताओं की मूर्तियां मिलीं, जानिए सर्वेक्षण रिपोर्ट में और क्या है

भारत : Gyanvapi Masjid Controversy: मस्जिद से पहले वहां विशाल सनातनी मंदिर था, मुस्लिम पक्ष वापस करे हिंदुओं का अधिकार, हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा

भारत : ज्ञानवापी मस्जिद भी मंदिर के अवशेष पर बनी है, मस्जिद के तहखाने के नीचे देवताओं की दबी हुई मूर्तियां पाई गई हैं ASI रिपोर्ट

क्राइम अलर्ट : आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ लगा गैंगस्टर, रोजाना कैंपस में जाते थे बुरी नियत से, जानिए पुलिस ने क्या बताया