टिक टॉक चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया ऐप है। ये अपने छोटे वीडियो फॉर्मेट के लिए पूरी दुनिया में खूब पसंद किया गया है। हालांकि इसे लेकर आलोचना भी खूब होती रही है। इस पर अश्लीलता और फूहड़पन के भी आरोप लगे। साथ ही डेटा सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे। हाल में भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप पर बैन लगाया है। इसमें टिक टॉक भी शामिल है।