समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावः नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर थी, जिनकी जांच शनिवार को की गयी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर थी। ...
सामूहिक बलात्कार केसः उप्र सरकार की अपील पर यह फैसला सुनाते हुये कहा कि उच्च न्यायालय का तीन सितंबर का आदेश संतोषप्रद नहीं है। गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री थे और उन पर अन्य लोगों के साथ एक महिला का बलात्कार करने और उसकी नाबालिग ब ...
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। ...
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर रिक्त होने जा रहे 11 सीटों के लिए राज्य सभा चुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी। इन सीटों के लिए चुनाव 9 नवंबर को हैं। ...
समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ...