UP by-election: सात सीट, 88 उम्मीदवार मैदान, बुलंदशहर सीट पर सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी, भाजपा के साथ है निषाद पार्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2020 06:49 PM2020-10-19T18:49:47+5:302020-10-19T18:49:47+5:30

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावः नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर थी, जिनकी जांच शनिवार को की गयी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर थी।

UP by-election bjp congress sp bsp cm yogi Seven seats 88 candidatesBulandshahar seat Nishad Party BJP | UP by-election: सात सीट, 88 उम्मीदवार मैदान, बुलंदशहर सीट पर सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी, भाजपा के साथ है निषाद पार्टी

सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी तीन नवंबर को होगा जबकि परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी। (file photo)

Highlightsअधिकारी ने बताया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब सात सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं।सोमवार को नाम वापसी की समयसीमा गुजरने के बाद अब कुल 88 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। उपचुनाव के लिए कुल 132 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से अब 88 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी की समयसीमा गुजरने के बाद अब कुल 88 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब सात सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर थी, जिनकी जांच शनिवार को की गयी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर थी।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए कुल 132 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से अब 88 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। बुलंदशहर सीट पर सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि घाटमपुर सीट पर सबसे कम छह प्रत्याशी हैं। प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी तीन नवंबर को होगा जबकि परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सात विधानसभा सीटों-नौगवां सादात, घाटमपुर, टूण्डला, बांगरमऊ, बुलंदशहर, देवरिया और मल्हनी पर उपचुनाव होना है। इनमें से टूण्डला सीट विधायक एस.पी. सिंह बघेल के आगरा से सांसद निर्वाचित होने और बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा होने के चलते उनके अयोग्य होने के कारण रिक्त हुई है। बाकी पांच सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इनमें से छह सीट भाजपा ने जबकि एक सपा ने जीती थी।

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा के साथ है निषाद पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निषाद पार्टी ने साझा बयान में कहा है कि उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में निषाद पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा के साथ हैं और भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में काम कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में साझा प्रेस वार्ता में निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डाक्‍टर संजय निषाद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्‍ल ने यह जानकारी दी। निषाद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने गठबंधन से बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा, ''विपक्ष अपनी निश्चित दिख रही हार से बौखलाकर भाजपा एवं निषाद पार्टी के गठबंधन को लेकर भ्रम फैला रहा है। निषाद पार्टी कल भी राजग का हिस्सा थी, आज भी उसके साथ है और कल भी पूरी मजबूती के साथ उसके साथ रहेगी।''

निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शोषित, वंचित व गरीबों के कल्याण में किये जा रहे मोदी सरकार व योगी सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। निषाद ने कहा कि विकसित भारत बनाने के संकल्प में निषाद पार्टी भी पूरी मजबूती के साथ मोदी सरकार व योगी सरकार के साथ है और एनडीए का अटूट हिस्सा है। 

Web Title: UP by-election bjp congress sp bsp cm yogi Seven seats 88 candidatesBulandshahar seat Nishad Party BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे