राज्यसभा चुनावः यूपी से रामगोपाल यादव होंगे SP के उम्मीदवार, नौ नवंबर को चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 13, 2020 06:12 PM2020-10-13T18:12:19+5:302020-10-13T18:12:19+5:30

समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Rajya Sabha election Samajwadi Partyre-nominates Ram Gopal Yadav candidate scheduled 9th November  | राज्यसभा चुनावः यूपी से रामगोपाल यादव होंगे SP के उम्मीदवार, नौ नवंबर को चुनाव

राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Highlightsउत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा।

लखनऊः समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की। भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

Web Title: Rajya Sabha election Samajwadi Partyre-nominates Ram Gopal Yadav candidate scheduled 9th November 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे