साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन महिला खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 17 मार्च 1990 को हुआ था। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रचा था और ओलंपिक खेलों में वह बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। साइना ने ओलंपिक के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक दो गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वह कॉमनवेल्थ में दो सिंगल्स गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। 2015 में वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। उन्हें पद्म भूषण, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। Read More
इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु के बाद साइना नेहवाल ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ...
पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत को पहले राउंड में बाई मिली है लेकिन उनका प्री क्वॉर्टर फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन वांग जू वेई से सामना हो सकता है। ...
इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान से हार का सामना करना पड़ा। ...