एशियन गेम्स 2018 आज से इंडोनेशिया में होगा शुरू, भारत की नजरें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 18, 2018 11:11 AM2018-08-18T11:11:33+5:302018-08-18T11:15:39+5:30

Asian Games 2018: इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18वें एशियन गेम्स का आयोजन 18 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा

Asian Games 2018 all set to begin today in Jakarta Palembang of Indonesia, India eyes on new glory | एशियन गेम्स 2018 आज से इंडोनेशिया में होगा शुरू, भारत की नजरें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर

एशियन गेम्स 2018

जकार्ता, 18 अगस्त: एशियन गेम्स 2018 की शुरुआत शनिवार को इंडोनेशिया में हो रही है।  18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाले 18वें एशियन गेम्स का आयोजन इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालेमबांग में होगा। 

ये पहली बार है जब एशियन गेम्स का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है। जकार्ता 1962 के बाद से दूसरी बार इन खेलों का आयोजन कर रहा है। 

भारत ने इस बार 572 एथलीटों का दल भेजा है जो 36 खेलों में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। भारतीय दल की अगुवाई ब्रज भूषण शरण सिंह कर रहे हैं।भारत ने एशियन गेम्स 2014 में 11 गोल्ड समेत कुल 57 मेडल पर कब्जा जमाया था और आठवें स्थान पर रहा था। 

जकार्ता में खेलों का आयोजन बुंग कर्ना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा जिसमें 20 मैदान और नौ ट्रेनिंग स्थल हैं। साथ ही इन खेलों का आयोजन जकार्ता के इंटरनेशनल एक्सपो में भी होगा, जिनमें 21 मैदान और आठ ट्रेनिंग स्थल हैं। 

ज्यादातर खेलों का आयोजन बांग कर्नो स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा, जो 1962 के एशियन गेम्स का मुख्य आयोजन स्थल था। एशियन गेम्स 2018 के उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन गेलोरा बांग कर्नो मुख्य स्टेडियम में होगा।  

इन खेलों के आयोजन के लिए इंडोनेशियाई सरकार ने करीब 52 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। 

Web Title: Asian Games 2018 all set to begin today in Jakarta Palembang of Indonesia, India eyes on new glory

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे