ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेटर हैं। आईपीएल में वे बेहद सफल साबित हुए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई शानदार पारियां खेल चुके हैं। वह महाराष्ट्र से आते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के रणजी ट्रॉफी 2016-17 से पदार्पण किया। साल 2017 को महाराष्ट्र के लिए ट्वेंटी-ट्वेंटी में भी पदार्पण किया था। इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी ,से महाराष्ट्र के लिए ही अपने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। आईपीएल में मिली सफलता के बाद उन्हें भारत के लिए टी20 और वनडे में भी पदार्पण का मौका मिला।