Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस भारत जोड़ो यात्रा के राजधानी में प्रवेश करने के बाद उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। ...
मणिशंकर अय्यर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'संघ परिवार' के लोग भारत को धर्म, भाषा और जाति के आधार पर 'टुकड़े-टुकड़े' में विभाजित कर रहे हैं। ...
राहुल गांधी की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें कांग्रेस नेता काले टीशर्ट में दिल्ली के बाजार में घूमते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखते ही सेल्फी लेने वालों की भी होड़ मच गई। ...
उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मार्च को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग 'भारत तोड़ो' (देश को तोड़ना) में शामिल हैं, वे 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं। ...
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने साथ ही कहा कि भाजपा को झूठ फैलाने और आधारहीन बातें करने की बजाय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। ...
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूपी के मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी सुपरह्यूमन हैं, जबकि हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, लेकिन वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं। ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। ...