कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को दिया न्यौता, जानिए बीजेपी नेता ने फिर क्या कहा

By रुस्तम राणा | Published: December 27, 2022 08:58 PM2022-12-27T20:58:56+5:302022-12-27T21:06:14+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मार्च को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग 'भारत तोड़ो' (देश को तोड़ना) में शामिल हैं, वे 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं।

Congress invites BJP leader, ex-UP deputy CM Dinesh Sharma to Bharat Jodo Yatra | कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को दिया न्यौता, जानिए बीजेपी नेता ने फिर क्या कहा

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को दिया न्यौता, जानिए बीजेपी नेता ने फिर क्या कहा

Highlightsशर्मा ने कांग्रेस के यात्रा में शामिल होने की पेशकश को किया खारिजबोले - जो लोग भारत तोड़ो में शामिल है, वो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

लखनऊ: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' लगभग 3,000 किलोमीटर की यात्रा के बाद 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसको लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी सहित कई गैर-बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किया है।

इस बीच पार्टी ने मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले दिनेश शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। पीटीआई ने बताया कि शर्मा को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में कांग्रेस मार्च में आमंत्रित किया गया है। पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें इस आमंत्रण के बारे में मीडिया में आई खबरों से पता चला।

तब उन्होंने कांग्रेस की पेशकश को खारिज करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़कों के निर्माण और अन्य विकासात्मक प्रयासों के माध्यम से भारत को जोड़ने के लिए वास्तविक प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने मार्च को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग 'भारत तोड़ो' (देश को तोड़ना) में शामिल हैं, वे 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं।

'भारत जोड़ो यात्रा' वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में नौ दिनों के शीतकालीन अवकाश पर है। राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह के स्मारकों का भी दौरा किया।

Web Title: Congress invites BJP leader, ex-UP deputy CM Dinesh Sharma to Bharat Jodo Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे